2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नेताओं की सिफारिश पर निगम मंडलों में नियुक्तियां नहीं होने देंगे : दीपक बावरिया

नेताओं की सिफारिश पर निगम मंडलों में नियुक्तियां नहीं होने देंगे : दीपक बावरिया

  • बावरिया ने मीडिया से चर्चा में नेताओं की नियुक्तियों में हो रही देरी पर दिया बड़ा बयान
  • बयान से कांग्रेस के अंदरखाने में विरोध शुरू
  • बावरिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाकात

भोपाल। आयुषी जैन : कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही निगम मंडलों में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे नेताओं का सब्र टूट रहा है। वहीं एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेताओं के बीच बने गतिरोध के कारण नियुक्तियां अटकी हुई हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने खुद यह बात स्वीकार करते हुए कहा है कि-निगम-मंडलों में नियुक्तियों की देरी की वजह एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेताओं के बीच बना गतिरोध है। उनके इस बयान से कांग्रेस के अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है।

सेवादल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बावरिया ने मीडिया से चर्चा में नेताओं की नियुक्तियों में हो रही देरी पर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा निगम मंडल में नियुक्तियां करना प्रदेश नेतृत्व का अधिकार है, लेकिन लोकतंत्र के तहत सभी से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को निगम-मंडलों में जगह मिलेगी, नेताओं की सिफारिश पर नियुक्तियां नहीं होने देंगे। निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए एआईसीसी ने गाइडलाइन तैयार की है, जिसके अनुसार ही नियुक्तियां की जाएंगी।

 

 

इसके बाद बावरिया ने देर शाम मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की है। दोनो के बीच नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है। बावरिया की सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।