4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दीपिका के समर्थन में बेटी के बाद पिता ने बढ़ाए कदम

दीपिका के समर्थन में बेटी के बाद पिता ने बढ़ाए कदम

दीपिका के समर्थन में बेटी के बाद पिता ने बढ़ाए कदम

जेएनयू छात्रों को नकाबपोशों ने बहुत मार-पीट की। जिसके बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने जेएनयू के छात्रों के समर्थन करते दिखाई दिये। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची और बिना कुछ बोले वहां कुछ देर रुकने के बाद लौट आई। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कॉफी  ट्रोल किया गया। लेकिन दीपिका का समर्थन सोनाक्षी सिन्हा ने किया और अब पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दीपिका के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए है

क्या कहा सोनाक्षी सिन्हा ने

सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा – चाहे आप किसी भी पार्टी का समर्थन करते हों लेकिन क्या आप हिंसा का समर्थन करते हैं? क्या घायल छात्रों और शिक्षकों की तस्वीरें आपको असहज नहीं कर रही हैं? हम सब इसे ऐसे ही नहीं चलने दे सकते हैं. दीपिका पादुकोण को शुभकामनाएं. अब हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते. दीपिका का वहां जाना और बाकी लोगों का आवाज उठाना तारीफ के काबिल है. यह चुप रहने का वक्त नहीं है'

क्या लिखा शत्रुघ्न सिन्हा ने

कांग्रेस नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, '' आज अगर दीपिका बीजेपी के समर्थन में खड़ी होतीं तो दीपिका को इस तरह ट्रोल नहीं किया जाता. ये बहुत ही दुखद बात है कि दीपिका जैसी एक बहादुर लड़की पर आज पब्लिसिटी का आरोप लगाया जा रहा है. मैं उसकी हिम्मत की दाद देता हूं और सराहना करता हूं कि बिना परवाह किये वो जेएनयू गईं और इस प्रदर्शन में शामिल हुईं, लेकिन बीजेपी को ये नागवार गुजरा.'' सिन्हा ने कहा कि बीजेपी ने एक ऐसी विशेष लोगों की टीम तैयार कर रखी है, जो उनके खिलाफ बोलने वालों को बुरी तरह ट्रोल करे. हमें भी ट्रोल किया जाता है. मेरी बेटी सोनाक्षी भी दीपिका के समर्थन में उतरी हैं उसे भी बीजेपी ट्रोल करेगी.

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।