3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इरफ़ान पठान ने की सन्यास की घोषणा, 2012 में खेला था आखिरी वनडे

इरफान पठान ने 19 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2003 में अपना पहला मैच खेला था.

इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. वे बायें हाथ के तेज गेंदबाज है. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 अंतरराष्ट्रीय t-20 मैच खेले.

इरफान पठान ने 19 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2003 में अपना पहला मैच खेला था.

इरफान पठान के करियर का सबसे खुशनुमा पल वह था जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में खेले गए टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक चटकाई थी. वह साल 2007 के वर्ल्ड T20 फाइनल में मैन ऑफ द मैच भी रहे थे.

उन्होंने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 301 विकेट लिए हैं. पठान ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2012 में खेला था. इसके अलावा उन्होंने साल 2017 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था. जिसके बाद से उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।