4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Jharkhand: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, कई दिग्गज नेता शपथग्रहण में होंगे शामिल 

Jharkhand : आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, कई दिग्गज नेता शपथग्रहण में होंगे शामिल 

झारखंड से खाईद जौहर की रिपोर्ट – झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं राज्यपाल ने उन्हें 29 दिसंबर को शपथग्रहण के लिए आमंत्रित किया। 

आज झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 2.10 बजे मोरहाबादी मैदान राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। 

बताया जा रहा है कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेताओ को आमंत्रित किया गया हैं। जानकारी के अनुसार उनके शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के अलावा कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।