सभी खबरें
Jharkhand Election Results Live: बहुमत किसी के पास नहीं, त्रिशंकु विधानसभा के आसार

झारखंड / खाईद जौहर – झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था। आज झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं।
81 में से 79 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी अब रुझानों में जेएमएम गठबंधन को पीछे छोड़ आगे निकल चुकी हैं।
रुझानों में जेएमएम+ 32 सीटों पर आगे हैं। बीजेपी 34, आजसू 7, जेवीएम 3 सीटों और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं। और राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार पैदा हो रहे हैं।
बता दे कि झारखंड में किसी भी पार्टी को बहुमत का आंकड़ा हालिल होते नहीं दिख रहा हैं। रुझानों में 41 सीटों तक कोई गठबंधन नहीं पहुंच पाया है और ऐसे में विधानसभा त्रिशंकु रहने के आसार हैं।

.jpeg)


