सभी खबरें

बादलों के बीच छुपा सूरज, शीतलहर की चपेट में आया प्रदेश

बादलों के बीच छुपा सूरज, शीतलहर की चपेट में आया प्रदेश

दिसम्बर के महीने में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब सूरज बादलों और कोहरे में कही जा छुपा है और लोगों का कपकपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है, धूप का जैसे दस्तक देने का मिजाज़ ही नही यही वजह है कि पूरा प्रदेश बादल और कोहरे की ठंड झेल रहा है। आज सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से सड़क, रेल और वायु सेवाएं प्रभावित रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा और रात का तापमान दो से तीन डिग्री और कम रह सकता है। सुबह की शुरुआत धुंध और ठंडक के साथ हुई तो मौसम का यही मिजाज दिन चढऩे के साथ भी बना रहा।

बता दें कि मंगलवार को भी राजधानी भोपाल में सुबह का मौसम थोड़ा साफ था, दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली। इसके बाद बीच-बीच में बादलों के बीच से सूरज हल्का सा दिखाई भी दिया तो बेहद धुंधला सा…। दोपहर को हल्की धूप के बाद भी ठंडी हवाओं ने गर्माहट का असर होने ही नहीं दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button