31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कांग्रेस 7 नेताओं से चुनाव की रिपोर्ट करवा रही तैयार

कांग्रेस अपने उन सात नेताओं से चुनाव की रिपोर्ट तैयार करा रही है, जिन्होंने जन आक्रोश यात्रा की अगुआई की थी। पार्टी ने सभी नेताओं से कहा है कि वे यात्रा के दौरान जहां-जहां गए थे, वहां से जानकारी प्राप्त करके संगठन को दें।

चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल और जीतू पटवारी की अगुआई में अलग-अलग अंचल में यात्रा निकाली गई थी।

पार्टी ने 15 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। इसमें डॉ.गोविंद सिंह ग्वालियर-चंबल, अरुण यादव बुंदेलखंड, अजय सिंह और कमलेश्वर पटेल विंध्य और महाकौशल, सुरेश पचौरी ने मध्य भारत, कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी ने मालवांचल में यात्रा निकाली थी।

इसमें राहुल गांधी कालापीपल विधानसभा के पोलायकला और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने धार के मोहनखेड़ा में सभा को संबोधित किया था। पार्टी ने यात्रा की अगुआई करने वाले सभी नेताओं से कहा है कि, वे आवंटित अंचल में मतदान और पार्टी की संभावना को लेकर आंकलन करके रिपोर्ट दें।

26 नवंबर को भोपाल में सभी 230 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इन्हें भी मतदान केंद्रवार जानकारी लेकर आने के लिए कहा गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कहना है कि पार्टी के लिए विंध्य अंचल में अब तक के सबसे अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।