31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

महाकाल की नगरी में आज से जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा

उज्जैन शहर में आए दिन शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत कथा और अन्य कथा के आयोजन होते ही रहते हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि 19 नवंबर यानि आज से उज्जैन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने वाली है। यह कथा जया किशोरी अपने मुखारविंद से करने वाली है।

कथा का आर आयोजन डेवलपर्स उज्जैन द्वारा 19 नवंबर से 25 नवंबर तक करवाया जा रहा है। इस कथा में शामिल होंगे के लिए दूर-दूर से भक्त आएंगे। कथा का आयोजन ड्रीम्स बिजासन माता मंदिर रोड हामूखेड़ी देवास रोड उज्जैन में होने वाला है।

उज्जैन में भी हजारों भक्त इस कथा में शिरकत करने वाले हैं। दरअसल, पहली बार उज्जैन में जया किशोरी की कथा आयोजित हो रही है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों लोग इस कथा को सुनने पहुंचेंगे। देवास रोड पर 600 फीट की जगह में पांडाल बना कर तैयार किया गया है। कथा के पहले दिन भगवान नारद जी की कथा, श्री गोकर्ण की कथा होगी।

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।