हम कमलनाथ के लिए सौ बार कपड़े फड़वाने को तैयार – जयवर्धन सिंह

एमपी चुनाव की तारीख बहुत ही करीब आ गई है। इसी के साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तंज होने लगी है। वहीं मध्य प्रदेश में ‘कपड़ा फाड़’ वाली सियासत पर आरोप-प्रत्यारोंप लगातार जारी है। ‘कपड़ा फाड़’ वाली सियासत के बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, हम कमलनाथ के लिए सौ बार कपड़ा फड़वाने के लिए तैयार है। कांग्रेस में सब ऑल इज वेल है। इसके साथ ही जयवर्धन ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ को जय वीरू की जोड़ी बताया है।
आपको बता दें कि, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ो वाले बयान पर सियासत जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि, हम कमलनाथ के लिए सौ बार कपड़े फड़वाने के लिए तैयार है। कांग्रेस में सब कुछ ऑल इस वेल है। किसी भी नेता की कहीं भी नाराजगी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बीजेपी धर्म के आधार पर राजनीति करती है।
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आगे अपने बयान में कहा कि, हमारे परिवार ने भी राम मंदिर निर्माण में दान दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को जय-वीरू की जोड़ी भी बताया है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अधिकारियों को धमकी वाली खबर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सीधे सीधे अधिकारियों को डराने का काम है। देश के गृहमंत्री आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है।




