31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अचानक गिरी निर्माणाधीन मकान की छत: मजदूर की मौत

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक घर की निर्माणाधीन छत अचानक गिर गई। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर दब गया। जिसे बाहर निकाल लिया गया है। पूरी घटना मोरवा थाना के मेढौली छठ घाट के पास की है। जहां एक घर का निर्माण कार्य चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से निर्माणाधीन छत भरभरा का ताश के पत्तों की तरह गिर गई। हादसा होता देख सभी भागने लगे। लेकिन दो मजदूर मलबे में दब गए। जिसमें से एक मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि एक अन्य मजदूर मलबे में फंसा रहा। घटना की सूचना पर मोरवा पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूर को कटर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।