ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: नहीं थम रहा धर्मांतरण के खेल; एक ही दिन में दो जगह से सामने आये मामले: बजरंग दल ने मचाया हंगामा

इंदौर। मध्यप्रदेश में धर्मांतरण के कई मामले सामने आ रहे हैं। वहीँ एक हि दिन में इंदौर से दो मामले सामने आये है। जहाँ एक कमरे में 80 से अधिक लोग प्रभु यीशु की प्रतिमा और किताब के साथ प्रार्थना कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें हीरा नगर थाना क्षेत्र के मंगल नगर में क्रिश्चियन समाज के लोगों द्वारा धर्मांतरण की सूचना मिली थी। वहां किराए के एक मकान में लगभग 80 से अधिक लोग प्रभु यीशु की प्रतिमा और किताबें लेकर प्रार्थना कर धर्मांतरण करा रहे हैं। शक के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मकान मालिक से जानकारी मांगी। पता चला कि मकान को किराए से लिया गया है। पुलिस को मौके पर प्रभु यीशु की कई किताबें और कई पोस्टर भी मिले। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने कहा कि अभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के आवेदन पर सभी बिंदुओं में मामले की जांच की जाएगी। मकान मालिक और किराए पर घर लेने वाले की भी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि थाने में हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में आवेदन लिया है और कहा कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button