ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

MP: कमलनाथ के ट्वीट पर मंत्री तोमर ने कही ये बात…

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में नेताओं में जमकर जुबानी सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के ट्वीट पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का फायदा प्रदेश और ग्वालियर संभाग की जनता को दिख रहा है।

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड और नया एयरपोर्ट बन रहा है, रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। आज शहर बदल रहा है यह डबल इंजन की सरकार का ही फायदा है। जब 15 महीने कमलनाथ जी सरकार में रहे, तब कमलनाथ बताए उन्होंने क्या किया? ग्वालियर को उनकी सिंगल इंजन वाली सरकार ने क्या दिया? हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो किया है वह जनता के बीच है। पूरी ताकत के साथ 2023 में कमल फिर खिलेगा, वहीं कमलनाथ जी फिर उड़न खटोला से दिल्ली जाएंगे। बीजेपी हर क्षेत्र में काम कर रही है कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस के पास सिर्फ लोगों को बरगलाने और बहकाने का काम हैं। चुनावी साल है और कांग्रेस में कोई काम नहीं है। कांग्रेस ने आमजन के साथ धोखा दिया है। 2018 में कहा था कि वृद्धों को पेंशन देंगे, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे, किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं कर पाए। जनता से कहा गया कि नौजवान तरुणाई ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश का मुखिया होगा, लेकिन जब सरकार बनी तो 80 साल के बुजुर्ग को माला पहना कर जनता के साथ धोखा दिया गया। हकमारी और धोखे का कांग्रेस का पुराना इतिहास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button