ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने किया रुद्राभिषेक

इंदौर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। जिसके चलते आज इंदौर में एक तरफ गृहमंत्री अमित शाह दस्तक दे चुके है, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी इंदौर में मौजूद है ।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के समय ही इंदौर पहुंचे और 10:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ बाणगंगा स्थित बाणेश्वर धाम में भगवान शिव का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह महा अभिषेक का कार्यक्रम कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा विधानसभा एक में आयोजित किया गया है।

इस दौरान कमलनाथ ने भगवान भोलेनाथ से कामना की देश और प्रदेश की समृद्धि कायम रहे तो वहीं उसी दौरान वहां पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंच गए इसके बाद तीनों नेता एक ही कार में सवार होकर अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए निकले हैं। बता दें इंदौर में आज कांग्रेस के तीनों ही नेता विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button