ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
MP: कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने मांगी माफी, गृहमंत्री के खिलाफ दिए बयान पर जताया खेद

ग्वालियर। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ दिए बयान पर खेद जताया है। बरैया ने कहा कि उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को चैलेज दिया था कि अगर उनमें दम है तो वह उनके सामने जीत कर दिखा दें। बरैया के मुताबिक उनके पिताजी का नाम लेकर जो चैलेंज दिया गया था वह हमारी आम बोलचाल की भाषा में कहा जाता है। मैं यह कहना चाहता हूं, कि उनके पिताजी मेरे पिताजी हैं सभी पूज्य है। उनको इस बात का बुरा लगा है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं उनके पिताजी मेरे पिताजी हैं सबके पिताजी पूज्य हैं।
आज 80 फीसदी जनता बीजेपी को हटाने के मूड में आ चुकी है। मैं जनता के बीच जा रहा हूं जो माहौल नजर आ रहा है, उसके मुताबिक मैं दावे से कह सकता हूं। अगर भारतीय जनता पार्टी 50 एमएलए भी जीत गई तो फूल सिंह बरैया राज भवन के सामने खड़ा होकर अपना मुंह काला कर लेगा।




