42 साल पुराना ‘मातृ सेवा सदन अस्पताल’ हुआ सील: हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित 42 साल पुराने मातृ सेवा सदन अस्पताल को सील कर दिया गया है। बता दें कि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत होने के आरोप लगे थे। जिसके बाद मृतिका के पीड़ित पति ने न्याय के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। जहां हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का पंजीयन निरस्त कर सील कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मातृ सेवा सदन अस्पताल में एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की थी।
जिसके बाद हाईकोर्ट ने पुरे मामले पर सुनवाई करते हुए अस्पताल को सील करने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर इच्छापुर हाईवे स्थित 42 साल पुराने मातृ सेवा सदन अस्पताल का पंजीयन निरस्त कर सील कर दिया है।



