23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

माल्या से भी बड़े डिफाल्टर मिले मध्यप्रदेश में

मध्यप्रदेश के इंदौर से कारोबारी कैलाश सहारा की रुचि सोया और मुरैना से रमेशचंद्र गर्ग की केएस ऑयल का नाम शामिल है। आरबीआई की ओर से जारी की गई विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से बड़े घोटालेबाज सामने आए है, आरबीआई की इस लिस्ट के अनुसार कैलाश सहारा की रुचि सोया शराब कारोबारी विजय माल्या से दो पायदान ऊपर है। कैलाश सहारा के पास कुल कर्ज की राशि 3225 करोड़ रुपये है, जबकि माल्या का कुल बकाया 2488 करोड़ रुपये है।

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी की गई विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट
  • विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से बड़े घोटालेबाज सामने आए
  • इंदौर से कैलाश सहारा के पास आरबीआई की 3225 करोड़ रुपये कर्ज  
  • मुरैना से रमेशचंद्र गर्ग की केएस ऑयल है शामिल 

जहाँ देश पहले से ही बड़े उद्योगपतियों के कर्ज से परेशान है, वहीँ हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी की गई विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से बड़े घोटालेबाज सामने आए हैं | जो की भगोड़े विजय माल्या से भी आगे निकले।

बतादें की इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के इंदौर से कारोबारी कैलाश सहारा की रुचि सोया और मुरैना से रमेशचंद्र गर्ग की केएस ऑयल का नाम शामिल है। आरबीआई की इस लिस्ट के अनुसार कैलाश सहारा की रुचि सोया जो की शराब कारोबारी विजय माल्या से भी दो पायदान ऊपर है। कैलाश सहारा के पास कुल कर्ज की राशि 3225 करोड़ रुपये है, जबकि माल्या का कुल बकाया 2488 करोड़ रुपये है।

आखिर क्यों भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक इन उद्योगपतियों से क़र्ज़ वसूल नहीं कर पा रही है| अगर देश का पैसा इसी तरह कुछ उद्योगपतियों के पास बाकि रहा तो फिर क्या होगा देश का हालात और कैसे चलेगा देश की इकॉनमी? 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।