सभी खबरें

जहांगीरपुरी के बाद अब शाहीन बाग में बुलडोजर का डर! दुकानदारों ने खुद ही हटाया सामान

नई दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी के बाद अब साउथ दिल्ली के इलाकों में बुलडोजर चलेगा। जिसमें शाहीन बाग में सरकारी जगहों पर अतिक्रमण है। इसके अलावा सरिता विहार, कालिंदी कुंज में लोगों ने कॉलोनी काट कर अवैध कब्जा किया हुआ है। ये बात दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सुर्यन ने कही थी। 

इस दौरान SDMC के मेयर ने आरोप लगाया था कि रोहिंग्या व बांग्लादेशियों ने बहुत जगहों पर कब्जा किया हुआ है। सर्वे किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अब कार्रवाई की जाएगी। 

SDMC की इस बात का डर शाहीन बाग में दिखा। यहां फर्नीचर बाजार में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। फर्नीचर बाजार में दुकानदार खुद ही ऐसा सामान हटा रहे हैं जो आमतौर पर दुकानों के बाहर सड़क पर रहता है। 

दरअसल, SDMC ने आज ही बताया था कि जसोला इलाके में सामान्य अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना है। इसमें SDMC के अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही यह भी बताया गया था कि सड़कों पर अवैध पार्किंग और अवैध रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं पर यह एक्शन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button