12 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Twitter के CEO पराग अग्रवाल की कुर्सी पर ख़तरा? अगर पद से हटाया तो देना होंगे 321 करोड़

Twitter के CEO पराग अग्रवाल की कुर्सी पर ख़तरा? अगर पद से हटाया तो देना होंगे 321 करोड़

इंटरनेशनल डेस्क : दुनिया के अरबपति कारोबारी एलन मस्‍क (Elon Musk) के ट्विटर को 44 अरब डॉलर (करीब 3.30 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने के बाद कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पराग अग्रवाल के भविष्य को लेकर कयास लगने लगे हैं। 

दरअसल, अभी पराग अग्रवाल को कंपनी में CEO पद पर आए हुए 5 महीने ही हुए हैं। नवंबर में जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद उन्हें CEO बनाया गया है। लेकिन अब ये माना जा रहा है कि उनकी छुट्टी हो सकती है।  

रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर 12 महीने से पहले पराग को पद से हटाया गया तो कंपनी को उन्हें 42 मिलियन डॉलर यानी 321 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग ने ट्विटर के बिकने के बाद कर्मचारियों से कहा है कि मस्क की लीडरशिप में ट्विटर का फ्यूचर अंधकार में है। किसी को नहीं मालूम कि कंपनी अब किस दिशा में जाने वाली है।

बता दे कि एलन मस्‍क ने 14 अप्रैल को ही ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर (करीब 3.30 लाख करोड़ रुपये) की बोली लगाई थी। तब मस्‍क ने कहा था कि यह उनकी आखिरी और सबसे बेहतर बोली है। जिसके बाद अब वो ट्विटर के मालिक बन गए है। उन्‍हें 54.20 डॉलर प्रति शेयर के मूल्‍य से कंपनी को अधिग्रहण करने की मंजूरी मिली है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।