सभी खबरें

प्रदेश में दूध महंगा और शराब सस्ती हो रही है, साइकिल चलाने वाले चुप, आश्वासन की फैक्ट्री खुली

प्रदेश में दूध महंगा और शराब सस्ती हो रही है, साइकिल चलाने वाले चुप, आश्वासन की फैक्ट्री खुली

 

 

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस महंगाई को लेकर सरकार पर हमलावर होती रही है, इसी बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने आवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शराब सस्ती हो रही है और दवाई महंगी हो रही.

कमलनाथ ने कहा कि जो मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) 2013-14 में बढ़ती महंगाई पर बड़ी-बड़ी बात करते थे , जो शिवराज जी (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) साइकिल चलाते थे, वो सभी आज इस मुद्दे पर चुप हैं. मुख्यमंत्री चौहान आज केवल ''घोषणाओं और आश्वासन की फैक्ट्री एवं कारखाना खोले'' हुए हैं.

कमलनाथ ने आगे कहा कि पिछले चार साल के मुकाबले आज खाद-बीज के भाव में काफी वृद्धि हो चुकी है. आज बढ़ती महंगाई से किसान, नौजवान एवं छोटा व्यापारी त्रस्त है. पूरे मध्यप्रदेश में आर्थिक गतिविधि बिगड़ चुकी है, इसलिए हमने आज बढ़ती महंगाई को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है, ताकि ''किसी भी तरह इनकी आंख और कान खुले क्योंकि इनका मुंह तो खुला हुआ है, लेकिन आंख और कान बंद हैं.''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button