सभी खबरें

कश्मीर फाइल्स की आय 150 करोड़ तक पहुंची,फिल्म निर्माता का करूंगा सम्मान वह सारी कमाई ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के लिए भेजें यह एक महान दान- IAS नियाज खान

 

 

द कश्मीर फाइल्स पर सियासत: मप्र के IAS नियाज खान ने कश्मीर फाइल्स पर फिर किये दो ट्वीट, इस बार कही ये बात

 

भोपाल:-  मप्र कैडर के आईएएस नियाज खान के फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर किये गये ट्वीट से मप्र में सत्ता और भाजपा विधायक नाराज है। प्रदेश के मंत्री और विधायकों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बेफिक्र नियाज खान ने इस फिल्म को लेकर आज फिर दो ट्वीट कर दिये हैं। नियाज खान मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग में उप सचिव हैं। उन्होंने पहले ट्वीट में कश्मीर फाइल्स के निर्माता से कई राज्यों में होने वाली मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाने को कहा था।

 

नियाज खान ने रविवार को किये दो ट्वीट :

1 – कश्मीर फाइल्स की आय 150 करोड़ तक पहुंची, बढ़िया।लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं के लिए बहुत सम्मान दिया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करूंगा कि वह सारी कमाई ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण में स्थानांतरित कर दे। यह एक महान दान होगा

 

2 – समाज का एक हिंसक तबका है जिसने सच सुनने के लिए अपने कान बंद कर लिए हैं। तथाकथित पढ़े-लिखे लोग भी सच बोलने वाले को गाली देने के लिए गाली के स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। खराब परवरिश और कट्टरपंथियों की कंपनी ने उनका दिमाग खा लिया है। गंदी भाषा का प्रयोग उनके दुखी दिमाग को दिखाता है।

बताते चलें कि द कश्मीर फाइल्स को लेकर सियासत जारी है. इक बार फिर से नियाज़ खान ने ट्वीट कर सियासत गरमाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button