सभी खबरें

बहुचर्चित "ऑपेरशन लोटस" के 2 साल होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, वहीं बीजेपी ने चलाया हैशटैग "लोकतंत्र की हत्यारी" 

भोपाल/प्रियंक केशरवानी:- कमलनाथ की 15 महीने की सरकार और आज से 2 साल पहले हुए ऑपरेशन लोटस के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस ने संविधान के सम्मान में पदयात्रा निकाली वहीं पीसीसी से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक निकली इस यात्रा में कांग्रेस का आरोप है कि आज ही के दिन 20 मार्च 2020 कमलनाथ सरकार को बीजेपी ने गिराया था। आज से 2 साल पहले प्रदेश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई थी संविधान बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा यात्रा निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक सचिन यादव और पीसी शर्मा मौजूद रहे इधर कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के बड़े नेताओं पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अनुपस्थिति की चर्चा हो रही है।

तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान उसी मार्ग से गुजर रहे थे सभी कांग्रेसियों ने उन्हें गाड़ी से उतारकर उमेश शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए बता दें कि कांग्रेसियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर सुहास भगत द्वारा इंदौर में नियुक्ति किए गए भाजपा नगर अध्यक्ष के कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के कार्यकर्ता होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को पिटवाने का आरोप लगाया था। इस पोस्ट के बाद बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता को पार्टी कार्यालय से कारण बताओ का नोटिस मिला था इसके बाद कांग्रेस ने आज उनका स्वागत किया इस दौरान प्रवक्ता को कहा कि सत्य की राह चलने पर कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।

इधर कांग्रेसियों द्वारा स्वागत करने पर उमेश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की बरसी पर रंग डालने आया था इधर कांग्रेस के लोकतंत्र सम्मान दिवस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में 15 महीने जब कांग्रेस की सरकार थी वह समय देश की राजनीति के काले अध्याय का काल था उस समय भ्रष्टाचार की अर्थव्यवस्था फैली थी, कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है। अगर कांग्रेस को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाना है तो उस दिन मनाए जिस दिन आपातकाल लगाया गया था प्रदेश के एक-एक नागरिक इस बात को लेकर संतोष है कि कांग्रेस की सरकार से 15 महीने चली।

जहां एक और कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने ट्विटर पर हेस्टैक “लोकतंत्र की हत्यारी” कांग्रेस को ट्रेंड करना शुरू कर दिया बीजेपी नेता बीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा, इंदर सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button