सभी खबरें

Punjab Election Results Live : नवजोत सिंह सिद्धू ने दी AAP को बधाई, कही ये बात 

पोलिटिकल डेस्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी का तूफान चला है, जहां पार्टी 90 सीटों तक पहुंच रही है। 

इसी बीच पंजाब में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रुझानों में आम आदमी पार्टी को मिलती विशाल जीत पर बधाई दिया है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि 'जनता की आवाज भगवान की आवाज है….मैं पंजाब के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं….AAP को बधाई!!!'

बता दें कि पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 है। कांग्रेस इस दौरान 18 सीटों पर सिमटी हुई दिख रही थी। अकाली 6 तो बीजेपी के पास महज 2 सीटें दिख रही थीं। यहां तक कि सिद्धू खुद अपनी सीट पर पीछे चल रहे थे। 

वहीं, पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है, आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से मात दी है। 

दूसरी तरफ खबर ये भी है कि अब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपना इस्तीफा जल्द ही सौंप सकते हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button