31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

एमपी अजब है, सबसे गजब है, यहां शराब से ज्यादा महंगा दूध हैः कुणाल चौधरी

एमपी अजब है, सबसे गजब है, यहां शराब से ज्यादा महंगा दूध हैः कुणाल चौधरी

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- सोमवार से बजट सत्र शुरू होना है और इससे पहले की कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कैमरे के सामने आते ही कहा कि एमपी अजब है, बहुत ही गजब है। मध्यप्रदेश में शराब के अधिक महंगा बच्चों का दूध है। ये अजब सरकार की गजब कहानी है।

विधायक चौधरी ने कहा कि सरकार दूध की बंदी बंद कराएगी, शराब की बंदी शुरू कराएगी। उमा भारती शराब बंद नहीं करा पाई अब दूध सस्ता करा दें। अब उमा भारती सांची दूध संघ के बाहर धरना दें। वहीं विधानसभा सत्र में कांग्रेस शराब सस्ती, दूध महंगा का मुद्दा उठाएगी। साथ ही विधायक चौधरी के बयान का पलटवार करते हुए भाजपा विधायक राम दांगोरे ने कहा कि दूध महंगा होने से किसानों को फायदा हो रहा है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।