मप्र विधानसभा बजट सत्र, जीतू पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार का किया एलान

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र आच से शुरू हो गया है। इस सत्र की शुरूआत प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगा। इस सत्र की खास बात यह है कि इसमें ऑडियंस गैलरी खुली रहेंगी, कोरोना की वजह से लगी पाबंदी हटने के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, एंट्री सीमित संख्या में ही दी जाएगी। लेकिन इससे पहले ही हंगामा हो गया है, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। पटवारी ने ट्वीट में लिखा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, मैं प्रदेश हित में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर रहा हूं। क्योंकि, चिर निंद्रा में सोई भाजपा सरकार को जगाना जरूरी है।
– बेलगाम नौकरशाही!
– किसान भी हुआ शोषित!
– घर-घर पहुंची सस्ती शराब!
– सबसे ज्यादा गौहत्याएं मप्र में!
– जन-जन को बना दिया कर्जदार!@ChouhanShivraj जी,
जन/प्रदेशहित में मैं राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर रहा हूं! क्योंकि, चिर निंद्रा में सोई #भाजपा सरकार को जगाना जरूरी है! pic.twitter.com/8rjuniDrSS— Jitu Patwari (@jitupatwari) March 7, 2022
बता दें कि यह सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है और 25 मार्च तर चलेगा। और वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 9 मार्च को पेश करेगी। हालांकि देखना होगा क्या यह सत्र भी हंगामें दार होगा या साधारण ही समाप्त हो जाएगा।


.jpg)

