सभी खबरें

नेमावर हत्याकांड : सरकार कितना भी डराए, अब पीछे नहीं हटूंगी, न्याय यात्रा तो निकालूंगी : भारती 

देवास : मध्यप्रदेश के देवास के नेमावर हत्याकांड में पांच सदस्यों को जिंदा गाड़ दिया गया था। लेकिन इस परिवार की एक मात्र लड़की भारती जीवित बच गई थी। जिसने हालही में सरकार को इंसाफ के लिए चैलेंज किया और न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया था। जिसके बाद कहीं न कहीं सरकार बैकफुट में नज़र आ रही है। सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। क्योंकि भारती ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए न्याय यात्रा निकालने का फैसला लिया था। 

भारती ने कहा है कि न्याय यात्रा की ओर कदम बढ़ाने के बाद किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटूंगी। वर्तमान में आरोपी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन जब तक उन्हें फांसी नहीं होती, लड़ती रहूंगी। सरकार कितना भी डराए, अब पीछे नहीं हटूंगी। न्याय यात्रा तो निकालूंगी। 

भारती ने बताया कि वारदात के बाद उसे कई बार धमकियां मिली हैं। राजनीतिक संरक्षण के कारण आरोपी लंबे समय तक सलाखों के बाहर रहे। लेकिन अब उन्हें फांसी के फंदे तक पहुंचाना है। भारती ने कहा कि अन्य बेटियों के साथ इस तरह की घटना ना हो। इसके कारण वह न्याय यात्रा निकाल रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button