क्रूज मामला:- NCB के सामने आर्यन ने बताया मैं लेता हूं ड्रग्स, पार्टी में भी चरस लेने वाला था
.jpeg)
क्रूज मामला:- NCB के सामने आर्यन ने बताया मैं लेता हूं ड्रग्स, पार्टी में भी चरस लेने वाला था
क्रूज पार्टी मामले में मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने NCB के सामने यह बात कुबूली है कि वह ड्रग्स लिया करते थे, उस पार्टी में भी वह चरस लेने वाले थे.
आर्यन अब एनसीबी की कस्टडी से निकलकर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पहुंच चुके हैं। जेल में आर्यन खान का पहला दिन गुज़र चुका है और यहां उनके साथ कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं हुआ, अन्य कैदियों के साथ ही उन्हें भी सुबह 6 बजे जगा दिया गया.
बता दें कि आर्यन मुंबई के इस सबसे पुराने जेल आर्थर रोड के बैरक नंबर-1 में बंद हैं। फिलहाल आर्यन 5 यहां दिनों तक कोविड रूल्स के तहत क्वॉरंटीन रहेंगे।
NCB के अनुसार आर्यन खान ने NCB अफसरों के सामने स्वीकार किया है कि वह चरस का सेवन करता है और उसका दोस्त अरबाज मर्चेंट अपने जूतों में 6 ग्राम चरस छिपाकर लग्जरी क्रूज पर जा रहा था, ताकि वे समंदर में क्रूज पर धमाकेदार पार्टी कर सकें.
मुंबई के समंदर में 2 अक्टूबर की जिस रात को लग्जरी क्रूज पर एनसीबी ने छापा मारा था, उससे जुड़ीं अहम जानकारी सामने आई है. जब क्रूज में एनसीबी के अधिकारियों ने अरबाज खान से पूछा कि क्या उसके पास कोई ड्रग्स है, तो उसने बताया था कि उसने अपने जूतों में ड्रग्स छिपाकर रखा हुआ है. NCB से सवाल किए जाने पर अरबाज मर्चेंट ने खुद अपने जूतों से एक ZIP LOCK पाउच निकाला जिसमें चरस था.




