सभी खबरें

जबलपुर: भ्रष्टाचार की हद, मुर्गों को खिलाये जाने वाले दानों में भी अवैध रूप से मिलावट

  • जबलपुर के सहजपुर पौड़ी का हैं मामला
  • सीबीआई द्वारा गोदाम पर मारा गया छापा

जबलपुर/अंजली कुशवाह: प्रदेश आये दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं. करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश में पीडीएस के तहत दिए गए राशन में भ्रष्टाचार की जांच अब भी चल रही है. इसी बीच जबलपुर के शहपुरा थाना अंतर्गत सहजपुर पौड़ी में शहपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम पर छापा मारा गया, जिसमें जांच के दौरान मुर्गों के खाने में भी बड़ा भ्रष्टाचार करने का खुलासा हुआ है. जहां गोदाम में मुर्गे-मुर्गियों को खिलाए जाने वाले दानों में अवैध रूप से मिलावट की जाती थी. शारदा मिनरल्स नाम से संचालित गोदाम में बड़ी मात्रा में असली और नकली दानों का स्टॉक मिला है, जिसे पुलिस ने फ़िलहाल सील कर दिया है.

पैसों के लिए मुर्गियों की सेहत से भी खिलवाड़

बता दें कि पैसा कमाने के लालच में अब मिलावटखोरों ने मुर्गियों की सेहत से भी खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है.मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच द्वारा ही नकली दाने बनाने बाली फैक्ट्री का खुलासा किया गया है. यह कारखाना शुभाशीष सान्याल द्वारा चलाया जा रहा था. इस कारखाने की जानकारी क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा दी गयी थी कि शुभाशीष सान्याल नर्मदा जिलेटिन फैक्ट्री में तैयार ब्रांडेड कंपनियों के नाम से मुर्गियों को खिलाएं जाने वाले मिलावटी दाने बनाकर बेच रहा है. इसकी सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और शहपुरा थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापा मारा. जहां लगभग 1 हजार तैयार की गई दानें की बोरी और 500 से ज्यादा नर्मदा जिलेटिन फ्रैक्ट्री के नाम की खाली प्रिंट की बोरियों सहित नकली खाद्य पदार्थ मिलाकर बनाने वाली सामग्री को जब्त किया है.

आस-पास के जिलों में भी सप्लाई होता था मिलावटी दाना

पुलिस की जानकारी के अनुसार जांच में पता चला कि शुभाशीष सान्याल लंबे समय से यह भ्रष्ट धंधा कर रहा है. वह भेड़ाघाट स्थित नर्मदा जिलेटिन फैक्ट्री से दाना खरीद कर अपनी फैक्ट्री में नकली दाना मिलाकर बेचता है. इसके अलावा मिलावटी दाना जबलपुर के साथ ही आसपास के जिलों और राज्यों में भी सप्लाई किया जाता है. फ़िलहाल पुलिस द्वारा दाने के सेम्पल लेकर गोदाम को सील कर दिया गया है. सैंपल को अब जांच के लिए सागर लैब भेजा जा रहा है. सूचना मिलने पर पहुंचे नर्मदा जिलेटिन फैक्ट्री के अधिकारी भी सेम्पल की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ओलिस को मौके पर लगभग 14 लाख 40 हजार रुपये का सामान मिला है. जिसकी जब्ती बनाई गई है.शहपुरा थाने की एसआई रजनी पटेल ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी शुभाशीश सान्याल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है.

ज्यादा कमाई के लालच में अभी तक आम आदमी के राशन में मिलावट जैसे भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहे हैं. लेकिन मिलावटखोरों ने मुर्गियों की सेहत से भी खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है. इस तरह के मामले इंसानियत को शर्मसार करने वाले हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button