भोपाल में बढ़ा सायबर जालसाज, नौकरी का झांसा देकर युवक से लूटे हजारों, पिछले 24 घंटे में ऑनलाइन ठगी के सामने आए तीन मामले..

- भोपाल में लगातार बढ़ रही ऑनलाइन ठगी
- नौकरी का झांसा देकर युवक से लूटे हजारों
भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल में सायबर जालसाज लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले चौबीस घंटो के दौरान जालसाजों ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। तीनों मामले कोलार के हैं।
जिस युवक से हुई पहली ठगी
सर्वधर्म ए सेक्टर के रहने वाले वीरेश पटेल उनका निजी व्यवसाय है। वह वित्तीय लेन-देन के लिए क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं। उनके पास कुछ दिनों से क्रेडिट कार्ड अपडेट के मैसेज आ रहे थे। इस पर उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया पता की। उसके बाद उनके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने उनसे क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए उनके निजी जानकारी ली और उनको ऑनलाइन एक फार्म भरने के लिए दिया। उसके बाद बड़ी सफाई से उनसे कहा कि आपको एक ओटीपी नंबर भेजा है, उसे सत्यापन के लिए बता दें। उनके द्वारा जैसे ही ओटीपी बताया, उनके खाते से पचास हजार रुपये कट गए।
नौकरी के नाम पर हुई ठगी
कोलार के अन्य दो और मामले धोखाधड़ी के सामने आए हैं. इनमें कस्टम कॉलोनी कोलार के गुलशन पटेल को नौकरी का झांसा देकर फोन किया। फिर उनके नाम से लेकर शिक्षा योग्यता की बातें करने के बाद उनको नौकरी लगने का झांसा देकर उनसे तमाम तरह के शुल्क अदा करने के लिए बताया और उनसे करीब 36 हजार 900 रूपये जमा करा लिए। बाद में जब गुलशन द्वारा संपर्क किया तो फोन बंद था. इसी तरह से शांति अपार्टमेंट सर्वधर्म कोलार में रहने वाली आरती यादव के साथ 52 हजार रुपये की धोखधड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में लगी है.




