PM Modi के करीबी इस नेता को बनाया जाएगा गुजरात का CM? ये नाम भी चर्चा में, 2 बजे होगी विधायक दल की बैठक

- विजय रूपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा दिया इस्तीफ़ा
- नए मुख्यमंत्री के तौर पर कई दिग्गजों के नाम आगे
- आज दोपहर 2 बजे होगी विधायक दल की बैठक
- मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी को पार्टी ने बनाया पर्यवेक्षक
गुजरात : शनिवार को भाजपा के गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात के बाद विजय रूपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की योजना केंद्र के आदेश के तहत की गई है। सूत्रों कि मानें तो केंद्र के दिशा निर्देश पर विजय रूपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है। खबर है कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी शक्तिशाली पटेल समुदाय को खुश करने के लिए दांव-पेच लगा रही है।
इधर, विजय रूपाणी के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नए सीएम के नाम को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के नाम की चर्चाएं तेज हैं। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि प्रफुल्ल खोड़ा पटेल और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला में से किसी एक को गुजरात का अगला सीएम बनाया जा सकता है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों में मनसुख मंडाविया और नितिन पटेलभी शामिल हैं। मनसुख मंडाविया को हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वहीं नितिन पटेल गुजरात के उप मुख्यमंत्री हैं। बहरहाल, गुजरात का नया सीएम चुनने के लिए आज दोपहर 2 बजे बीजेपी (BJP) विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाया है।




