MP में पहली बार तैयार हो रही साइबर अपराधियों की कुंडली, एक राज्य से दूसरे राज्य में शेयर किया जाएगा साइबर अपराधियों का डेटा
.jpeg)
MP में पहली बार तैयार हो रही साइबर अपराधियों की कुंडली, एक राज्य से दूसरे राज्य में शेयर किया जाएगा साइबर अपराधियों का डेटा
- तैयार हो रही साइबर अपराधियों की कुंडली
- सिंगल क्लिक में मिलेगी जानकारी
- दूसरे राज्यों से किया जाएगा डेटाबेस शेयर
- 2 माह में मिले अपराधियों का डेटाबेस तैयार
भोपाल:- मध्यप्रदेश में साइबर अपराध चरम पर है लेकिन अब इन अपराधों को कम करने के लिए साइबर अपराधियों की कुंडली तैयार की जा रही है.भोपाल से अपराधियों की यह कुंडली तैयार हो रही है. जिससे अपराधों को डिटेक्ट करने में मदद मिलेगी.इसके साथ ही दूसरे स्टेट की पुलिस को डेटा शेयर किया जा रहा है. साइबर अपराधी हर दिन अपना ट्रेंड बदल कर अपराध कर रहे हैं.
सिंगल क्लिक में मिलेगी अपराधियों की जानकारी:–
साइबर अपराधी आए दिन अपना ट्रेंड बदल कर अपराध कर रहे हैं पर अब सरकार ने कुछ इस तरह से तैयारी की है जिससे सिंगल क्लिक में अपराधियों का पूरा बायोडाटा मिल जाएगा.
इसलिए 2 माह में मिले अपराधियों का डेटाबेस तैयार :–
भोपाल साइबर पुलिस अब अन्य अपराधियों की तरह साइबर अपराधियों का डेटाबेस तैयार कर रही है। पिछले दो माह में पकड़े गए 130 साइबर अपराधियों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।राजधानी की साइबर टीम इस दिशा में काम कर रही है। साइबर एडीशनल एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि साइबर अपराधियों का पूरा डेटाबेस तैयार हो रहा है। इससे भविष्य में साइबर अपराध होने पर उस अपराध का ट्रेंड देखकर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी।
अपराधियों का डेटाबेस अन्य राज्यों की पुलिस तक भी होगा शेयर:-
पिछले दो माह में साइबर पुलिस ने करीब 130 साइबर अपराधियों को मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों से पकड़ा है।
इस डेटाबेस को अन्य राज्यों की पुलिस से भी शेयर किया जाएगा। इस तरह के अपराधियों पर नजर रखी जायेगी।
एक क्लिक पर पुलिस को साइबर अपराध और उससे जुड़े अपराधी की जानकारी मिल सकेगी।
इस डाटा को पुलिस के हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया जाएगा.
प्रदेश में साइबर अपराधों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में पुलिस के सामने इन अपराधियों के बदलते ट्रेंडों से निपटने की बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए साइबर पुलिस इन अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है।




