सभी खबरें

इंदौर : चंद रुपयों के पीछे हुआ खूनी खेल, दो बदमाशों ने कर दी पान वाले की हत्या, एक फरार…ये है पूरा मामला  

  • मप्र में नहीं थम रहे मारपीट, हत्या के मामलें 
  • इंदौर में फिर हुआ खूनी खेल, दो बदमाशों ने की एक युवक की हत्या 
  • एक पुलिस की हिरासत में, एक फरार

इंदौर : बीते कई दिनों से मध्यप्रदेश के कई जिलों से मारपीट, हत्या की खबरें लगातार सामने आ रहीं हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां चंद रुपयों के लिए बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने रामचंद्र नगर में VIP रोड पर पान की दुकान चलाने वाले पिंटू दुबे से 70-100 रुपए मांगे, लेकिन पिंटू दुबे ने नहीं दिए। 

इसके बाद उन बदमाशों ने पिंटू को दुकान से बाहर निकालकर पहले गाली-गलौज की, फिर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बदमाशों ने डंडे से दुकान में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान युवक बंटी बचाने आया, जिसपर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गीताजंलि अस्पताल भिजवाया, जहां पिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, मल्हारगंज थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के मुताबिक रामचन्द्र नगर चौराहे पर घटना हुई है। बदमाशों ने पिंटू पर हमला किया था। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। एक की तलाश की जा रही है। मामूली बात पर विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल सभी बिन्दुओं पर पड़ताल की जा रही है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन बदमाशों ने रॉड से सड़क चलते कई वाहन चालकों को भी निशाना बनाया। इसके साथ ही उन्होंने इलाके में खड़ी कारों के कांच भी फोड़ दिए। CSP जयंत राठौर के मुताबिक, आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका चचेरा भाई फरार है। दोनों रुक्मिणी नगर के रहने वाले हैं।

इधर, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश नशे को लेकर इलाके में रंगदारी करते हैं। पहले भी पिंटू से उनका विवाद हुआ था। आरोपियों ने यहां कुछ महिलाओं के साथ भी मारपीट की थी। वहीं, वाहनों के कांच फोड़ दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button