• प्रमोद भगत ने फाइनल में जापान के डाइसुके को हराकर फाइनल में पहुंचे
• सुहास यतिराज ने स्वर्ण पदक मैच में अपना स्थान बुक किया,
नई दिल्ली/मोहित कुमार पांचाल:-
टोक्यो पैरालिंपिक 2020 दिन 11: दुनिया के नंबर एक शटलर, प्रमोद भगत ने फाइनल में जापान के डाइसुके फुजीहारा को हराकर फाइनल में जगह बनाई उन्होंने सीधे गेम (21-11,21-16) से हराया और इस तरह से उन्होंने 14वां स्थान हासिल किया और फाइनल में उनका सामना ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से होगा। इस बीच, बेथेल से हारने वाले मनोज सरकार आज बाद में कांस्य पदक मैच में जापान के डाइसुके फुजीहारा से भिड़ेंगे। पुरुष एकल SL4 वर्ग में, सुहास यतिराज ने स्वर्ण पदक मैच में अपना स्थान बुक किया, जिससे भारत को इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट में 21-9, 21-15 से हराकर एक और पदक का आश्वासन मिला। 63 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में तरुण ढिल्लों को लुकास मजूर से हार का सामना करना पड़ा। तरुण यह मैच 16-21, 21-16, 18-21 से हार गए।







