सभी खबरें

टोक्‍यो ओलंपिक मेडलिस्‍ट बजरंग पूनिया विश्‍व चैंपियनशिप से बाहर, जानें क्यों?

खेल डेस्क: ओलंपिक कांस्य पदक विजता (बजरंग पूनिया) विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि टोक्यो खेलों से पहले दायें घुटने में लगी चोट कारण (लिगामेंट टियर) के उपचार के लिए उन्हें 6 हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन नॉर्वे के ओस्लो में 2 से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा और रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम पूरा होने तक बजरंग ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाएंगे।

ओलंपिक से पहले जून में रूस में लगी चोट की गंभीरता को जानने के लिए हाल में बजरंग ने एमआरआई कराया था।बजरंग ने पीटीआई को बताया था कि लिगामेंट में चोट है और डॉ. दिनशॉ ने मुझे छह हफ्ते के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजरने को कहा है। मैं विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा और देखा जाए तो इस साल विश्व चैंपियनशिप के बाद कोई रैंकिंग प्रतियोगिता नहीं है और बजरंग ने कहा कि उनका सत्र खत्म हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button