सभी खबरें

60 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद खदान में मिला युवक का शव, खदान में ही डूबने की थी आशंका

 

  • शुक्रवार से लापता था युवक  
  • सोमवार खदान में मिला शव 
  • खदान में ही डूबने की थी आशंका

रायसेन:
रायसेन जिले के मुगल कला गांव के निवासी 45 वर्षीय संतोष 20 अगस्त की शाम 5 बजे से लापता था। जिसका शव सोमवार सुबह 6 बजे रेस्क्यू कर रहे जवानों ने बरामद किया। संतोष के लापता होने के बाद उसके कपड़े पत्थर के खदान के पास मिले थे। पत्थर के खदान में पानी भरे होने के कारण उसके पानी में डूबने की आशंका लगाई जा रही थी। 

मामले की सूचना मिलने के बाद होमगार्ड जवानों और गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरु किया। ये रेस्क्यू आपरेशन 2 दिन चला। शुक्रवार को रात हो जाने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। शनिवार सुबह से फिर युवक की तलाश में जवान पूरे दिन लगे रहे। लेकिन ढूंढने पर भी युवक का पता नहीं चल पाया था। 60 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद सोमवार सुबह 6 बजे खदान में ही संतोष का शव मिला।

लोगो का कहना है की खदान में पानी भरे होने के कारण पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन इन दुर्घटनाओं के बाद भी अभी तक जिले में खदानों को सुरक्षित बनाने का कोई काम नहीं किया गया। जगह-जगह मुरुम खोदकर बड़े-बड़े गड्ढे छोड़ दिए हैं। खुली पत्थर की खदानों पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार होने पर भी रेस्क्यू में लगे जवान घर नहीं जा पाए। घरो से बहनों के फोन आ रहे थे घर आ जाओ भैया लेकिन जवान रेस्क्यू में ही लगे रहे। रेस्क्यू में लगे 12 जवान जिसमें प्लाटून कमांडर मयंक सेन, एएसआई लखन गौर, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र माखन, भगवान परमार, राजेंद्र, सहित अन्य जवान रेस्क्यू में लगे रहे और 60 घंटे की मेहनत के बाद शव को बरामद कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button