चुन्नी से बनाए झूले ने, 7 साल के मासूम की लेली जान।

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा जहां खेल-खेल में एक 7 साल के मासूम की जान चाली गई.हनुमानताल थाना इलाके के बाबा टोला जानकीदास मंदिर के पास रहने वाला मासूम चुनरी से झूला बना रहा था. इस बीच चुनरी उसके गले में फंस गया और उसकी मौत हो गई.इस बीच किसी को क्या पता था कि वह मासूम अपने कमरे में खेलने के लिए झूला बनाना मौत का फंदा बन जाएगा।
जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त परिवार के सदस्य कमरे के बाहर थे. लाश देखते ही परिजनों के होश उड़ गए.परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने उसे तत्काल नीचे उतरा और विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि कठौंदा में नगर निगम के ठेकाकर्मी कुशलव चौधरी पत्नी लीला चौधरी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ रामजानकी मंदिर के पास रहते हैं. बुधवार शाम घर पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुशलव की सास कमला बाई भी मौजूद थीं.
इस हादसे के दौरान उनका छोटा बेटा 7 साल का पीयूष दूसरे कमरे में गया और चुनरी से खेलने लगा. वह झूला डाल रहा था, तभी चुनरी का फंदा गले में फंसा और उसीमें लटक गया. पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद उसकी नानी जब कमरे में पहुंचीं तो अपने नाती पियूष को देख कर चीख पड़ीं और बेसुध हो गईं. शोर सुनकर परिजन भी कमरे में पहुंचे और पीयुष को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




