2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आज से प्रारंभ होगी केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्रा

आशीर्वाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य ये है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनता तक पहुंच सके. और इसी वजह से केंद्रीय मंत्री खुद जनता के बीच पहुंचकर यह कार्यक्रम करेंगे.

मध्य प्रदेश में 16 अगस्त से केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्रा शुरू हो जाएगी.
इस आशीर्वाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य ये है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनता तक पहुंच सके, और इसी वजह से केंद्रीय मंत्री खुद जनता के बीच पहुंचकर यह कार्यक्रम करेंगे.

इस तरह से रहेगा पूरा प्रोग्राम:-

  • केंद्रीय राज्य मंत्री एसपीएस बघेल दतिया से आज यानि 16 अगस्त से अपनी आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे.
  •  वहीं केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 अगस्त को देवास से आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे.
  •  केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक 19 अगस्त को ग्वालियर से अपनी आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे.

केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल अपनी आशीर्वाद यात्रा के दौरान दतिया, ग्वालियर और मुरैना जाएंगे। उनकी यात्रा 17 अगस्त को खत्म हो जाएगी। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया की आशीर्वाद यात्रा 17 से 19 अगस्त तक है। वह देवास, शाजापुर और इंदौर में जाएंगे। ऐसी बातें भी सामने आ रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की यात्रा में सीएम शिवराज भी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक की यात्रा 19 अगस्त से शुरू हो रही है। 24 अगस्त को इसका समापन होगा।

मंदिर मठ गुरुद्वारे और शहीदों के घर से होकर गुजरेगी केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्रा :-

केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्रा मंदिर, मठ, गुरुद्वारा और शहीदों के घर से होकर गुजरेगी। थोड़ी-थोड़ी देर के लिए केंद्रीय मंत्री वहां पर रुकेंगे। और लोगों के सामने अपनी बात भी रखेंगे. इस दौरान मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. मोदी सरकार में शामिल होने वाले सभी 43 नए मंत्री आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।