सभी खबरें
छत्रसाल वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन, सीरीज के कुछ दृश्य और संवाद क्षत्रिय समाज के लिए अपमानजनक

मध्यप्रदेश / भोपाल : भोपाल में 16 अगस्त को 12 बजे डीबी मॉल चौराहे पर छत्रसाल वेब सीरीज का बहिष्कार किया जाएगा और साथ ही डायरेक्टर आनंद त्रिवेदी का पुतला भी दहन किया जाएगा | बता दें की MX Player पर इन दिनों छत्रसाल सीरियल प्रसारित हो रहा है जिसके एपिसोड नंबर 13 में एक दृश्य और संवाद प्रसारित किया गया है जिसमें क्षत्रिय दांगी समाज के बंसा राज्य के जागीदार राजा श्री केशव राय दांगी जी को मुग़ल शासक औरंगजेब का पक्ष रखते हुए बताया गया है जो की क्षत्रिय समाज के इतिहास के अनुसार पूर्णता गलत है |
मध्यप्रदेश क्षत्रिय दांगी युवा संघ इस वेब सीरीज का विरोध कर रहें हैं एवं निर्माता आनंद चतुर्वेदी एवं प्रसारक पर क़ानूनी कार्यवाही चाहते हैं साथ ही चेतावनी देना चाहते हैं की क्षत्रिय समाज से माफ़ी मांगे एवं उक्त दृश्य एवं संवाद को तुरंत हटाया जाये |


.jpeg)

