सभी खबरें

भाजपा नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा दर्ज करने की मांग, सांकेतिक मौन धरना देंगे आरिफ मसूद

देशभर में एक तरफ जहां रविवार को आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के आगर जिले में एक नजारा देखने को मिला जहां  भारतीय ध्वज से पहले बीजेपी का तिरंगा लहराया गया| इसे लेकर भाजपा कार्यालय पर लहराए तिरंगे से जमकर विवाद हो गया। इसे कांग्रेस ने राष्ट्रदोह भी बताया है। वहीं, राजगढ़ में भी परेड में शामिल गाड़ी पर झंडा उल्टा नजर आया। इसी गाड़ी में सवार होकर प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली।
इस पर आगर से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा कि कुछ ही दिन पहले आगर में भाजपा नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था। आज फिर भाजपा द्वारा राष्ट्रध्वज से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्र विरोधी कार्य किया है। झूठी राष्ट्र प्रेम की बातें करने वाले ढोंगी नेता लगातार भारत माता का अपमान कर रहे हैं। आगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस पर भड़की कांग्रेस आज राजधानी भोपाल में प्रदर्शन करेगी| बता दें की दोपहर करीब 1:30 बजे पुरानी विधानसभा मे गांधी की प्रतीमा के सामने विधायक आरिफ मसूद सांकेतिक मौन धरना देंगे| 
कोंग्रेसियों का कहना है की भाजपा नेताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है| इसके विरोध में भाजपा नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया जायेगा| मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने आज थाना हबीबगंज पहुंचेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button