1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

18 अगस्त को चयनित शिक्षक राजधानी भोपाल में भरेंगे हुंकार, 2018 से नियुक्ति के लिए परेशान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार चयनित शिक्षक फिर से अपनी नियुक्ति के लिए हुंकार भरेंगे.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार चयनित शिक्षक फिर से अपनी नियुक्ति के लिए हुंकार भरेंगे| चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी है| सरकार बार-बार उन्हें यही बात कह रही है कि जल्द ही उनकी नियुक्ति कराई जाएगी पर अभी तक नियुक्ति की तारीखों को लेकर स्थिति साफ नहीं है|
चयनित शिक्षक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि जब सरकार जल्द की बात कर रही है तो पोर्टल पर अपडेट कर दे|
पर अभी तक पोर्टल पर कोई अपडेट नहीं है|
बताते चलें कि शिक्षकों के मुद्दे पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है| चयनित शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार 18 अगस्त को स्थिति साफ नहीं करती है तो उनका धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा|

लगातार चयनित शिक्षक अपनी भर्ती को लेकर परेशान हैं| कोरोना महामारी के दौरान चयनित शिक्षकों की मृत्यु भी हो गई. सरकार सिर्फ इन्हें बरगलाने का प्रयास कर रही हैं|
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।