3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बीजेपी विधायक दल ने बनाई बड़ी रणनीति, सदन में देंगे कांग्रेस को जवाब

भोपाल में विधायक दल में कांग्रेस को जवाब देने कि बड़ी रणनीति बनाई जा रही है|

बीजेपी विधायक दल ने बनाई बड़ी रणनीति, सदन में देंगे कांग्रेस को जवाब 

भोपाल में बीजेपी विधायक दल ने कांग्रेस को जवाब देने कि बड़ी रणनीति बनाई है| सदन में जवाब देने के लिए मंत्रियों और विधायकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है| बता दें कि कल अवैध कॉलोनी, अवैध शराब समेत करीब 12 अलग-अलग संशोधन विधेयक सदन में आएंगे|  इन विधेयकों के पेश होने के दौरान कांग्रेस को जवाब देने की जिम्मेदारी मंत्रियों और विधायकों को दी गई है| 

इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है, उन्होंने कहा कि बाढ़ के हालात और कोरोना की स्थिति पर चर्चा हुई है। अवैध कॉलोनियों को वैध रूप से  करने की प्रतिक्रिया पर और आबकारी के विधेयक पर भी चर्चा हुई। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास वक्ता नहीं है, उनका हर सवाल का जवाब देने और चर्चा करने के लिए हम तैयार हैं। कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि 30 महीने में भी विधानसभा का अनुभव नहीं हुआ। 

तो वहीं मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान दिया और कहा कि सदन कि कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार की गई है। साथ ही कहा कि कांग्रेस आदिवासी के मुद्दे पर षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती है। सिर्फ हंगामा करना कांग्रेस का मकसद रहता है।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।