3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

ग्वालियर से जयपुर की दूरी हुई कम, स्पाइसजेट की नई फ्लाइट से 1 घंटे में पहुंचेंगे जयपुर

ग्वालियर से जयपुर की दूरी हुई कम, स्पाइसजेट की नई फ्लाइट से 1 घंटे में पहुंचेंगे जयपुर

मध्यप्रदेश/भोपाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद ग्वालियर शहर अहमदाबाद, मुंबई और पुणे से हवाई सेवा से जुड़ चुका है और अब ग्वालियर से जयपुर के लिए भी 20 अगस्त से फ्लाइट शुरू हो जायेगी. इस फ्लाइट को सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ऑपरेट की जाएगी. स्पाइसजेट की इस फ्लाइट से ग्वालियर से जयपुर 1 घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में स्पाइस जेट ने ग्वालियर से जयपुर का किराया 2223 रुपए रखा है. फ्लाइट जयपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और सुबह 7.30 बजे ग्वालियर आएगी. वहीं, ग्वालियर से फ्लाइट सुबह 8 बजे रवाना होगी और 9 बजे जयपुर पहुंचेगी. फ्लाइट की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है.

गौरतलब है कि ग्वालियर से जयपुर के लिए एकमात्र नियमित ट्रेन खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी है. इससे ग्वालियर से जयपुर पहुंचने में करीब 7 से 8 घंटे का वक्त लगता है. लिहाज़ा जयपुर फ्लाइट ग्वालियर के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी. 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।