MP अतिथि विद्वानों के लिए अवसर, कैलेंडर जारी, 18 अगस्त तक करना होगा चॉइस फिलिंग

MP अतिथि विद्वानों के लिए अवसर, कैलेंडर जारी, 18 अगस्त तक करना होगा चॉइस फिलिंग
मध्यप्रदेश:- मध्यप्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों के शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए अतिथि विद्वानों के आमंत्रण के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है। बता दें की उच्च शिक्षा विभाग ने अतिथि विद्वानों के रिक्त पदों के लिए कैलेंडर जारी किया है। कुछ संशोधनों के सााथ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अतिथि विद्वान आमंत्रण के संबंध में कैलेंडर अनुसार चॉइस फिलिंग की जाएगी।
बता दें की यह चॉइस फिलिंग 16 अगस्त से होगी। इसके लिए विद्वानों को तीन दिन का समय रहेगा। उनहें 18 अगस्त तक अपनी जानकारी अपडेट कराना होगा। इसमें अतिथि विद्वानों की पुनः योग्यता अपडेट करने का अवसर रहेगा। नई नियुक्ति स्थानांतरण के फलस्वरुप फॉलेन आउट अतिथि विद्वानों के विकल्प भरने का अवसर 20 अगस्त से 27 अगस्त के बीच रहेगा।
मेरिट के अनुसार अतिथि विद्वानों को कॉलेज का विभाजन 28 अगस्त को किया जाएगा। संबंधित कॉलेज में 31 अगस्त से 10 सितंबर के बीच अतिथि विद्वानों को कॉलेज में अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके बाद रिक्त पदों के आधार पर प्रत्येक सप्ताह विकल्प भरने एवं मेरिट अनुसार विभाजन किया जाएगा।




