समय से पहले पहुंचे अब भोपाल स्टेशन , 5 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेगी कोई भी ट्रेन

मध्यप्रदेश / भोपाल : अब लोगों को रेलवे स्टेशन पर थोड़ा जल्दी पहुँचना होगा , बता दें की अब भोपाल रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली हर ट्रेन 5 मिनट का ही हाल्ट ले सकेगी। 25 अगस्त से इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दी पहुंचना होगा। रेल मंत्रालय द्वारा फिलहाल यह व्यवस्था भोपाल, इटारसी, बीना जैसे बड़े स्टेशनों पर शुरू की जा रही है। कोरोनाकाल में इस व्यवस्था को लागू रखा जाएगा, जिससे स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रण में रखा जा सके। इसके बाद साल के अंत में यात्रियों का फीडबैक लेकर व्यवस्था को जारी रखने या बदलने पर निर्णय होगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि वे मंत्रालय के आदेश के बाद निर्धारित तारीख से इस व्यवस्था को लागू कर देंगे।
कोरोना के चलते संक्रमण के दौरान यात्रियों को कम से कम डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुँचने का नियम लागू किया था | लेकिन , धीरे – धीरे यात्री इसे अनदेखा करने लगे | यात्रियों को लेने व् छोड़ने वाले अटेंडर भी टिकट लेकर प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में पहुँचने लगे हैं | ऐसे ही मामलों को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के हाल्ट का समय अधिकतम 5 मिनट तक सिमित किये जाने का फैसला किया है |




