सभी खबरें

ग्वालियर में भिड़े दो नगर निगम अफसर,कमेंट्स करते करते खोल दी एक दूसरे के कारनामों की पोल। 

मध्यप्रदेश/ग्वालियर:- खबर ग्वालियर नगर निगम कि है जहां निगम के ऑफिशियल वाट्सएप्प ग्रुप पर असिस्टेंट कमिश्नर संजय मेहता और सीवर सेल के नोडल ऑफिसर इंजीनियर राजेंद्र भदौरिया में सीवर लाइन के ढक्कनों को लेकर हुई तू-तू ,मेँ-मेँ पुरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने एक दूसरे पर कमेंट्स करते हुए कुछ फोटो भी अपलोड किए। धीरे धीरे बात बिगड़ने लगी तो दोनों ही अफसर गाली गलौच पर उतर आए इसी बीच एक दूसरे पर भ्रस्टाचार के आरोप और प्रत्यारोप लगाने लगे। 

उस ग्रुप में निगम के और भी अफसर मौजूद थे निगम कि पोल खुलता देख और दोनों कि नोक झोक रुकवाने के लिए वरिष्ठ अफसर बीच में कूद पड़े फिर कहीं जाकर स्थिति सुधरी। यह बात शुक्रवार रात कि है और शनिवार तक ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब अफसरों में ये चर्चा हो रही है कि आखिर ग्रुप की बात बहार कैसे गई और मीडिया में कैसे फैली। शहर में नगर निगम के सभी कार्यों को समय पर व्यवस्थित तरीके से करने के लिए नगर निगम का ऑफिशियल वाट्सएप्प ग्रुप है। इस ग्रुप में कमिश्नर नगर निगम से लेकर उनके स्टेनो,पीए,अन्य अपर आयुक्त और पब्लिक रिलेशन आफिसर शामिल है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button