सभी खबरें

स्वागत के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने फूलों का हार पहनने से किया इनकार, ये रही बड़ी वजह

स्वागत के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने फूलों का हार पहनने से किया इनकार, ये रही बड़ी वजह

 

 

 भोपाल में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल पहुंची. स्वागत के दौरान अर्चना जायसवाल ने फूलों का हार माला पहनने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव जीतने तक फूल मालाएं नहीं पहनने का संकल्प लिया है. 2023 का चुनाव जीतने के बाद ही फूलों का हार पहनूंगी.

 बताते चलें कि हाल ही में अर्चना जायसवाल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में नए सिरे से जान फूंकी जाएगी.

 अर्चना जायसवाल ने कहा कि मैं जीत का 2023 का हार पहनूंगी. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस से मैं पहले से वाकिफ हूं ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसे मैं जानती नहीं हूं. और मुझे बहुत अच्छा लगा कि सोनिया गांधी और कमलनाथ ने दोबारा मुझे यह पद सौंपा है और मैं चाहती हूं कि महिला कांग्रेस जमीनी स्तर पर काम करें कि महिलाओं के वोट इतने मिले कि 2023 में तो हम जीते ही उसके साथ ही उपचुनाव और क्षेत्र स्तरीय पंचायत चुनाव में भी जीत दर्ज़ कराई जाए.

 फूलों की हार को लेकर अर्चना जायसवाल ने कहा कि ये हार होती है और हमें जीत चाहिए. यह हार तभी पहनेंगे जब हमारी जीत होगी. उन्होंने कहा कि मैंने पदभार ग्रहण के दौरान ही सादगी पूर्वक पदभार ग्रहण किया मुझे ढोल गाजे बाजे पसंद नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button