सभी खबरें

MP: सामूहिक हड़ताल पर प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारी, कांग्रेस का मिला साथ 

सामूहिक हड़ताल पर प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारी, कांग्रेस का मिला साथ 

 मध्य प्रदेश के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी आज सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे. वह अपनी मांगों को लेकर आज सरकार के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं.
 शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की मांग है कि एरियर की राशि के भुगतान से लेकर महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा, और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए. इनके साथ अपनी कुछ अन्य मांगों को लेकर वह आज हड़ताल पर जाएंगे.

 इन अधिकारी और कर्मचारियों का साथ कांग्रेस ने दिया है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी गण अपनी एरियर की राशि के भुगतान से लेकर ,महंगाई भत्ता ,गृह भाड़ा , पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने सहित विभिन्न माँगो को लेकर आज सामूहिक अवकाश पर जा रहे है।
कांग्रेस उनकी माँगो का पूर्ण समर्थन करती है और उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।

मै सरकार से माँग करता हूँ कि इनकी माँगो पर तत्काल सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लिया जाए.

प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी गण अपनी एरियर की राशि के भुगतान से लेकर ,महंगाई भत्ता ,गृह भाड़ा , पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने सहित विभिन्न माँगो को लेकर आज सामूहिक अवकाश पर जा रहे है।
कांग्रेस उनकी माँगो का पूर्ण समर्थन करती है और उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 29, 2021

“>http://

 मध्य प्रदेश में लगातार सरकार के  नियम कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. कभी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं तो वहीं चयनित शिक्षकों का मुद्दा भी इस वक़्त गरमाया हुआ है.
देखना होगा कि सरकार शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के मुद्दे पर क्या रुख अपनाती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button