सभी खबरें

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, को-ऑपरेटिव का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, को-ऑपरेटिव का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

  • इंदौर में इंस्पेक्टर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा
  • सहकारी संस्था के अध्यक्ष को बचाने के लिए मांगी थी घूस 

 

मध्यप्रदेश/इंदौर:

कोरोना संकट के बीच आए दिन कई रिश्वत के मामले चर्चा में बने रहते हैं इस बीच इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को को-ऑपरेटिव डिपार्टमेंट के सीनियर इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीनियर इंस्पेक्टर का नाम प्रमोद तोमर है।

 

इस मामले में DSP ने बताया कि सीनियर इंस्पेक्टर (प्रमोद तोमर) के पास तिलक नगर गृह निर्माण सहकारी साख संस्था के एक गड़बड़ी के मामले की जांच थी। इसमें संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष और संचालक मंडल को गड़बड़ियां मिली थीं। इस पर अध्यक्ष को आरोपी बनाने से बचाने के लिए प्रदीप तोमर ने रुपयों के लिए दबाव बनाने लगा, इस पर अध्यक्ष ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद टीम उसे पकड़ने के लिए तैयार हो गई, सोमवार को लोकायुक्त ने सीनियर इंस्पेक्टर को 10 हजार लेते धर दबोचा। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button