सभी खबरें

NRHM के इंजीनियर का हुआ पर्दाफाश, 3 लाख की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने दबोचा

जबलपुर/भोपाल : हबीबगंज स्टेशन के बाहर  जबलपुर लोकायुक्त ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के इंजीनियर को 3 लाख रुपए (2 लाख नगद और 1 लाख का चेक) की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है| बता दे की आरोपी ऋषभ जैन ने सिवनी जिला अस्पताल मे 40 लाख रूपए के मेंटेनेंस बिल को पास करने के लिए 10  परसेंट की घूस मांगी थी, पिछले एक साल से आरोपी ऋषभ जैन ने 5 लाख रुपए का आखरी बिल अटका रखा था |  

शिकायतकर्ता ठेकेदार चंद्रभान विश्वकर्मा को आरोपी ऋषभ जैन ने 20 जुलाई को हबीबगंज स्टेशन पर बुलाया था, जैसे ही उसने रिशवत की रकम हाथ में  ली तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथो दबोच लिया| आरोपी ऋषभ जैन ने हाथ छुड़ाकर भागने की भी कोशिश की परन्तु वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहा| लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकारण दर्ज कर लिया है|  

वही लोकायुक्त एसपी ने शिकायत करता चंद्रभान को रिकॉर्डर देकर 16 जुलाई को आरोपी के पास भेजा था जिससे की उनकी बातचीत को ट्रैप कराया जा सके और मौके पर आरोपी को पकड़ा जा सके|  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button