6 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

IND vs BAN 2nd T20 Match : भारत के लिए जीत ज़रूरी, सीरीज़ कब्ज़ा करने पर रहेगी बांग्लादेश नज़र

IND vs BAN 2nd T20 Match : भारत के लिए जीत ज़रूरी, सीरीज़ कर कब्ज़ा करने उतरेगी बांग्लादेश 

राजकोट : भारत और बांग्लादेश के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम हैं। दरअसल पहला टी20 मैच भारत हार चूका हैं। ऐसे में भारत के लिए सीरीज़ बराबरी करने के लिए आज का मैच जीतना ज़रूरी होगा। वहीं, बांग्लादेश यहां सीरीज जीतने के बड़े इरादे से मैदान में होगी।

भारत को पहले टी20 में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में स्टार मुश्फिकुर रहीम थे। जिन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत के गेंदबाज़ो को धुल चटा दी थी। आज भारत का पूरा दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन के ऊपर रहेगा। इन दोनों को टीम को अच्छी शुरुआत देनी होगी। उनके अलावा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, कृणाल पांड्या और ऑलराउंडर शिवम दुबे पर रनों की जिम्मेदारी रहेगी।

उधर, बांग्लादेश एक बार फिर उसी उत्साह के साथ मैदान पर उतरेगी, और इस मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। बांग्लादेश को एक बार फिर उनके स्टार प्लेयर मुश्फिकुर रहीम पर रहेगी। इसके अलावा लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद मिथुन सहित अन्य बल्लेबाजों से भी उम्मीदें रहेंगी।

संभावित टीमें: 

भारत- 

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, कृणाल पांड्या, रिषभ पंत, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, वॉशिंगटन सुंदर व शार्दुल ठाकुर।

बांग्लादेश- 

महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), ताजुल इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुश्फिकुर रहीम, आफिफ हुसैन, मोसाद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम बिप्लब, अराफात सनी, अबू हैदर, अल अमीन हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान व शफीउल इस्लाम।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।