सभी खबरें

MP : सिंधिया तो बन गए केंद्रीय मंत्री, नरोत्तम मिश्रा की नज़र मुख्यमंत्री पद पर? कांग्रेस ने भेजी बरनॉल क्रीम

मध्यप्रदेश/भोपाल : मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इसके तत्काल बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी मध्य प्रदेश की सत्ता में लौट आई थी। जिसके बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसका इनाम मिला हैं। हालही में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में सिंधिया को जगह दी गई। 

वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग गहरा गई हैं। इस कड़ी में मप्र कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने शनिवार को मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ‘जलन नाशक’ बरनॉल (Burnol) क्रीम भेजी हैं। 

नरेंद्र सलूजा ने कहा, ‘जब कांग्रेस ने सिंधिया के विश्वासघात के बारे में बयान जारी किया, तो मिश्रा ने कहा कि वो हमें बरनॉल भेजेंगे। अब हमने मिश्रा को बरनॉल मरहम की दो ट्यूब भेजी है क्योंकि उन्हें इसकी अधिक जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि मरहम की ट्यूबों को एक ई-कॉमर्स साइट के जरिए भेजा गया हैं।  सलूजा ने कहा कि उनमें से एक ट्यूब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से है क्योंकि नरोत्तम मिश्रा की नजर उनके पद पर थी। एक अन्य ट्यूब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से है क्योंकि मिश्रा उनके प्रति आसक्त हैं और लगातार उनके बारे में बात करते हैं। 

मालूम हो कि नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा था कि जो लोग पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से जलन महसूस कर रहे हैं उन्हें बरनॉल (एक क्रीम जिसका उपयोग जलने वाली चोटों पर उपचार के लिए किया जाता है) दी जानी चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button